logo

सियासी हलचल : सीएम हेमंत सोरेन आज शाम दिल्ली होंगे रवाना, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

soncm.jpg

रांचीः
झारखंड में सियासी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली रवाना होने वाले हैं। मुख्यमंत्री आज शाम दिल्ली जाने वाले हैं। जो जानकारी है उसके मुताबिक वद दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। झारखंड में गठबंधन की सरकार के बीच राज्यसभी चुनाव को लेकर खींचतान हो रही है, दोनों अपनी अपनी दावेदारी के लिए दम भर रहे हैं। 


सोनिया गांधी सुलझाएंगी मसला
कांग्रेस का कहना है कि उम्मीदवार इस बार उनका ही होगा इधर झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने भी कह दिया है कि उम्मीदवार तो झामुमो ही उतारेगा। अब ऐसे में सोनिया गांधी से अचानक मुलाकत की बात से यह अंदाजा लगाया जा रहा है दोनों पार्टियों के बीच जो दरार आयी है सोनिया गांधी उसे सुलझाएंगी।