logo

शशि थरूर बोले, भारत रख दो गठबंधन का नया नाम; जानें क्या है फुल-फॉर्म

a37.jpeg

द फॉलोअप डेस्क: 

इंडिया बनाम भारत के विवाद में अब वरीय कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। शशि थरूर ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का नाम अब भारत कर देना चाहिए। उन्होंने इसका पूरा नाम भी सुझाया है। शशि थरूर ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम अब अलायंस फॉर बेटरमेंट, हार्मनी एंड रिस्पॉन्सबल एडवांसमेंट फॉर टुमॉरो (BHARAT) कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से नाम बदलने का पूरा खेल ही बंद हो जाएगा। उन्होंने ऐसा देश का नाम बदलने के कयासों के बीच कहा। 

क्यों छिड़ी इंडिया बनाम भारत की बहस
गौरतलब है कि जी20 समिट को लेकर राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा होने से उपजा इंडिया बनाम भारत का विवाद थमता नहीं दिख रहा है। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया होने की वजह से ऐसा किया है वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को देश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से क्या समस्या है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नाम बदलने के कयासों को झुठलाया है। 

पीएम मोदी ने बयानबाजी से बचने की सलाह दी
इस पूरे विवाद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि हमने कल को इंडिया गठबंधन का नाम भारत कर लिया तो क्या बीजेपी देश का नाम कुछ और कर देगी। वहीं, जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के साथ आने से सरकार घबरा गई है। इस बीच पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को इस विवाद में बयानबाजी से बचने की सलाह दी है।