logo

Byelection : 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी,यूपी की दोनों लोकसभा सीटों पर BJP आगे

EVM.jpg

डेस्क:
23 जून को हुए उपचुनाव के मतों की गिनती जारी है। 3 लोकसभा सीटों में से 2 सीटों पर भाजपा आगे है। ये दोनों UP की आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटें है। यहां दोनों ही सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।  कभी सपा तो कभी बीजेपी प्रत्याशियों के वोट शेयर ऊपर-नीचे हो रहे हैं। दोपहर साढ़े 12 तक यहां दोनों ही सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी आगे हो चुके हैं। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ और रामपुर से बीजेपी के घनश्याम लोधी आगे चल रहे हैं। 

सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने का लगाया आरोप 
आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव और पुलिस के बीच मतगणना केंद्र के बाहर तीखी नोकझोंक की खबर है। पुलिस ने करीब 25 मिनट बाद सपा प्रत्याशी को मतगणना केंद्र के अंदर जाने दिया गया। धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है।

 

विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद सीट हुई थी खाली 
प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खान निर्वाचित घोषित किये गये थे। इसके बाद दोनों नेताओं ने आजमगढ़ और रामपुर से सांसद के तौर पर त्यागपत्र दे दिया था। ऐसे में दोनों सीटों पर उपचुनाव करवाये गए।

 

झारखंड की मांडर विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे 
मांडर विधानसभा सीट में कुल 21 राउंड तक चलने वाली मतगणना में पांचवे राउंड की गिनती पूरी होने तक कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की 724 वोटों से आगे हैं। बता दें कि तीसरे राउंड और चौथे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की आगे थीं। केवल दूसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर आगे थीं। उम्मीद लगाई जा रही है कि दोपहर 1 से 2 बजे तक यह साफ हो जाएगा कि मांडर का ताज किसके सिर सजेगा।