द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। सुचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने हाईकोर्ट की ओल्ड बिल्डिंग के कर्मचारियों को तत्काल बिल्डिंग से बाहर आने को कह दिया है। .jpg)
बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के जरिये दी गई है। जिसके बाद बेंच की चल रही सुनवाई को रोक दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। बम स्क्वाड को भी मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाले के पीछे कौन सा सरगना काम कर रहा है। वहीं मेल के आईपी एड्रेस की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।