logo

दिल्ली : स्पाइसजेट के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलता देख घबराए यात्री

delhi_landing.jpg

दिल्ली:
दिल्ली एयरपोर्ट से मध्यप्रदेश के जबलपुर जा रही स्पाइसजेट के विमान की 5 हजार फीट की उंचाई से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना शनिवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट के केबिन में धुआं दिखाने के बाद लैडिंग कराई गई है। इस फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। कुछ मिनट बाद विमान में चिंगारी उठी और प्लेन के भीतर धुआं भर गया। धुआं भरते ही यात्रियों का दम घुटने लगा। एसी बंद हो जाने से यात्री परेशान हो गए। फ्लाइट की वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें 60-70 यात्री थे। बता दें कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। और सभी को दूसरे विमान से जबलपुर भेज दिया गया है। 

स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी
इस घटना के बाद स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी किया गया। जिसमें इमरजेंसी लैंडिंग और यात्रियों के सुरक्षित होने की बात तो कही गई, लेकिन हादसे की वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच की बात कही है। बता दें कि इस विमान में कुल 60-70 यात्री सवार थे। 

टेकऑफ के कुछ देर बाद प्लेन में निकली चिंगारी 
एक यात्री ने बताया कि टेकऑफ के कुछ देर बाद प्लेन में चिंगारी निकली और धुआं भर गया। धुआं भरने के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिसे लेकर लोगों में दहशत में थे। सभी यात्री अपने मास्क पर पानी का छिड़काव कर रहे थे और किसी तरह एडजस्ट कर रहे थे। बता दें कि  इस फ्लाइट के डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आने का समय सुबह 8:30 बजे का है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों से 10:00 बजे तक दूसरे फ्लाइट से जबलपुर भेजने का कहा था। दूसरी फ्लाइट 10:30 बजे दिल्ली से जबलपुर के लिए टेकऑफ हुई।

19 जून को पटना में ही स्पाइसजेट विमान की कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग  
बता दें कि 19 जून को बिहार की राजधानी पटना में भी स्पाइसजेट के विमान में अचानक धुआं निकलने लगा था, जिसके बाद उसे भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त शुरुआती जांच में बर्ड हिट का मामला सामने आया था।