logo

HBD DHONI : आधी रात को सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, साक्षी ने छुए पैर; देखें वीडियो

dhoni_birthday.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर 'थाला' को जन्मदिन की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। माही ने आधी रात को अपना बर्थडे केक काटा। जन्मदिन के खास मौके पर माही और साक्षी का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैप्टन कूल जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं और इसके बाद पत्नी उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिखी। इस वीडियो दे देखने वाले इसे बार बार रिपीट करते देख रहे हैं।


साक्षी ने छूए माही के पैर
दरअसल, साक्षी ने धोनी के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे ब्वॉय केक काटते हैं और सबसे पहले अपनी पत्नी को उसका टुकड़ा खिलाता है। इस दौरान जिस एक बात ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी साक्षी का अपने पति के पैर छूना, जो इस जोड़े की दिलचस्प और प्यार भरी केमिस्ट्री की झलक देता है। 


धोनी की बायोपिक सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज
इस जन्मदिन पार्टी के दौरान एक बड़ी घोषणा की गई कि फिल्म धोनी की बायोपिक जिसका नाम 'धोनी: अनटोल्ड स्टोरी है, वो जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह ने लीड कैरेक्टर प्ले किया है। दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में है।

Tags - MS DhoniHBP Dhonisakshi DhoniSalman khan