logo

15 करोड़ के फ्रॉड मामले में धोनी के दोस्त को समन, क्या है पूरा मामला

mahi_bhai1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दर्ज क्रिमिनल केस मामले में कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने 15 करोड़ की फर्जीवाड़ा मामले में मिहिर दिवाकर समेत 3 लोगों को समन जारी किया है। गौरतलब है कि इस मामले में धोनी की ओर से रांची सिविल कोर्ट में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मालिक और एमएस धोनी के मित्र रहे मिहिर दिवाकर ने उन्हें धोखा दिया था। 


क्या है मामला
गौरतलब है कि एमएस धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर रहे हैं। मिहिर दिवाकर ने दुनियाभर में क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए 2017 में धोनी के साथ समझौता किया था। आरोप है कि दिवाकर ने समझौती की शर्तों का पालन नहीं किया। इस मामले में अरका स्पोर्ट्स  को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था। प्रॉफिट शेयर करना था लेकिन मिहिर दिवाकर ने इसका उल्लंघन किया। इसके बाद माही ने 15 अगस्त 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया था। इसके बाद भी मिहिर ने अकादमियां खोलीं, जिनमें धोनी को नाम का इस्तेमाल किया है। धोनी ने कंपनी को कई कानूनी नोटिस भेजा लेकिन जवाब नहीं आया। 


धोनी ने मिहिर को भेजा है लीगल नोटिस

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया था। धोनी ने कंपनी को कई कानूनी नोटिस भेजा लेकिन जवाब नहीं आया। धोनी के वकील दयानंद सिंह ने कुछ मीडिया चैनलों से बातचीत में दावा किया कि अरका स्पोर्ट्स ने धोखाधड़ी की जिससे 15 करोड़ का नुकसान हुआ़। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86