logo

मोदी सरकार 3.0 के कैबिनेट मंत्रियों को मिला विभाग, राजनाथ, शिवराज और जीतनराम; किसे क्या जिम्मेदारी मिली

a3415.jpeg

द फॉलोअप नेशनल टीम:

मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में कुल 71 मंत्रियों ने शपथ ली है जिनमें 30 कैबिनेट मंत्री हैं। शिवराज सिंह चौहान, जीतनराम मांझी, मनोहर लाल खट्टर पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय दिया गया है। नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि, किसान कल्याण, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के सांसद जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय सौंपा गया है। इस विभाग की राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे बनी हैं। 

  1. राजनाथ सिंह- रक्षामंत्री
  2. अमित शाह- गृहमंत्री
  3. नितिन गडकरी- सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग
  4. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, खाद प्रसंस्करण मंत्री
  5. शिवराज सिंह चौहान- कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास
  6. निर्मला सीतारमण- वित्त और कॉर्पोरेट अफेयर मंत्री
  7. डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री
  8. मनोहर लाल खट्टर- शहरी विकास, निर्माण और उर्जा मंत्री
  9. एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री
  10. पीयूष गोयल- वाणिज्य मंत्री
  11. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
  12. जीतनराम मांझी- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री
  13. राजीव रंजन सिंह/ललन सिंह- पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी उद्योग मंत्री
  14. सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, पोत एवं जल परिवहन मंत्री
  15. डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री
  16. किंजिरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री
  17. प्रह्लाद जोशी- उपभोक्ता, खाद्य, सार्वजनिक वितरण और नवीनीकरण उर्जा मंत्री
  18. जुएल उरांव- जनजातीय मंत्रालय
  19. गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्री
  20. अश्विनी बैष्णव- सूचना प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय
  21. ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार और पूर्वोत्तर विकास मंत्री
  22. भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  23. गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति और पर्यटन मंत्री
  24. अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
  25. किरेन रिजूजू- संसदीय कार्यमंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
  26. हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
  27. मनसुख मंडाविया- श्रम, रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री
  28. जी किशन रेड्डी- कोयला और खनन मंत्री
  29. चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
  30. सीआर पाटिल- जलशक्ति मंत्रालय
Tags - Modi CabinetModi SarkarCabinetLok Sabha Election