logo

मंत्रिपद के लिए फोन कॉल पर भरोसा मत कीजिए, धोखा ही मिलेगा; मोदी की सांसदों को सलाह

narendre_Modi_sansad.jpg

द फॉलोअप डेस्क
NDA के संसदीय दल की बैठक पुराने संसद के सेंट्रल हॉल में हुई। हॉल में एनडीए दल के तमाम नेता मौजूद थे। यहां संबोधन करते हुए एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को सलाह दी है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ नए सांसद आये हैं। कुछ पुराने हैं। कुछ ज्यादा अनुभवी हैं। आप देखते हैं कि इन दिनों सच्ची बात नहीं आ रही है। जो मंत्री बनने का रास्ता पकड़ लेते हैं। वो खाई में डूबो देता हूं। मेरे मैनेजर से कोई लिंक चला जाये। कोई बुद्धिमान डिपार्टमेंट बांट देता है। आग्रह करता हूं। जो मोदी को जानते हैं ये सारे प्रयास निर्थरक हैं। किसी का फोन आये तो वेरिफाई है कि नहीं, इसका ध्यान जरूर रखें। ऐसी गपबाजी नहीं करना है। सांसदों से आग्रह है कि हम इन सारे षड्यंत्रों का शिकार न बने। 


24 घंटे सातों दिन मोदी उपलब्ध 
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि इंडिया अलायंस वाले इसका उपयोग करेंगे। इन सारी चीजों से दूर रहें। जो टीम बैठी है। अनुभवी है। मुझे भी सही सलाह देगी। ये लोग मिलकर सही निर्णय लेंगे। ब्रेकिंग न्यूज से देश नहीं चलेगा। मेरा पल-पल देश के नाम है। आपके नाम है। 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध हूं। मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। एनडीए सरकार में हम अगले 10 साल में गुड गर्वनेंस, विकास, नागरिकों के जीवन में सुधार, व्यक्तिगत ड्रीम है। लोकतंत्र की समृद्धि को जब सोचता हूं तो चाहता हूं कि सामान्य जीवन में मध्य वर्ग में उनके जीवन में से सरकार की दखल जितना कम हो उतना ही लोकतंत्र की मजबूती होगी।


NDA ने देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए चरितार्थ किया
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि एनडीए कहते ही गुड गर्वनेंस ही पर्यायवाची बन जाता है। साथियों, हम लोगों के कार्यकाल में, जहां मैं गुजरात में रहा हूं, चाहे नायडू आंध्र में चाहे नीतीश बिहार में सबने सेवा की। गरीब कल्याण ही केंद्र में रहा है। देश में एनडीए के गरीब कल्याण के, गुड गर्वनेंस के, 10 साल के देखा है। इतना ही नहीं बल्कि मैं कह सकता हूं कि देश ने इसे जिया है। सरकार क्यों होती है। सरकार किसके लिए होती है। सरकार कैसे काम करती है, इसको पहली बार अनुभव किया है। वरना जनता और सरकारों के बीच खाई ही रहती थी। हमने उसे पाटा है। हमने सबका प्रयास का मंत्र देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए चरितार्थ किया है। 

Tags - NDANDA meetingNDA parliamentary party leader Narendra Modi