logo

कोलकाता के बाद अब इस शहर के डॉक्टर फंसे रेप केस में, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज 

rape23.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

कोलकाता के बाद अब एक और डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर का है। यहां की पुलिस ने एक डॉक्टर के खिलाफ एक नाबालिग लड़की का इलाज के दौरान यौन शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।   पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति ने बृहस्पतिवार को कहा, “हमने नई मंडी पुलिस थाना अंतर्गत एक निजी अस्पताल में 17 साल की लड़की का इलाज के दौरान कथित तौर पर यौन शोषण करने के लिए डाक्टर विकास पंवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।”

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति ने बृहस्पतिवार को कहा, “हमने नई मंडी पुलिस थाना अंतर्गत एक निजी अस्पताल में 17 साल की लड़की का इलाज के दौरान कथित तौर पर यौन शोषण करने के लिए डाक्टर विकास पंवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।” इसके बाद से ये खबर प्रदेश की सुर्खियों में बनी हुई है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में परिजनों द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने जब नाबालिग लड़की के कमरे में घुसकर उसका यौन शोषण किया, उस समय वह नियमित राउंड पर था। लड़की को सर्जरी के बाद उस कक्ष में भर्ती किया गया था।


 

Tags - doctor  trapped rape case minor registered National News