logo

दुर्ग में पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपये कैश, सीक्रेट चैंबर में छिपाकर ले जा रहे थे नोटों के बंडल

दुर्ग में पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपये कैश, सीक्रेट चैंबर में छिपाकर ले जा रहे थे नोटों के बंडल

द फॉलोअप डेस्क:

दुर्ग पुलिस (Durg Police) और क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने एक पिकअप वाहन से करीब 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। यह रकम रायपुर के भनपुरी इलाके से नागपुर ले जायी जा रही थी। सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप (CG 04 QU 5996) को भावेश भाई जीनाभाई डाभी चला रहा था। उसके साथ विष्णुदेव दुबे नाम का एक व्यक्ति भी मौजूद था। जांच के दौरान पिकअप के पिछले हिस्से में बने सीक्रेट चैंबर का पता चला, जिसमें नोटों के बंडल छिपाकर रखे गये थे।

हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका

इतनी बड़ी रकम को छिपाकर ले जाने के लिए पिकअप के पिछले हिस्से में विशेष रूप से सीक्रेट चैंबर बनवाया गया था। इस मामले में हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में करीब 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गये हैं।

Tags - Durg Police Cash Seizure 4 Crore Cash Seized Durg Crime Branch Raipur to Nagpur Cash Smuggling Secret Chamber in Pickup