logo

दिल्ली : सोनिया गांधी के घर चली 4 घंटे तक इमरजेंसी मीटिंग, 2024 चुनाव में भाजपा को हराने की हो रही तैयारी

SOIYU.jpg

दिल्लीः
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ पर शनिवार को 4 घंटे की  इमरजेंसी मीटिंग चली। बैठक में  चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) थे। पीके ने इस दौरान कांग्रेस को देशभर में मजबूत करने के लिए एक डिटेल प्रेजेंटेशन भी दिया। सोनिया गांधी ने  प्रेजेंटेशन पर अमल के लिए एक कमेटी बनाने की घोषणा की है। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, एके एंटोनी, दिग्विजय सिंह, अजय माकन, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, पी. चिदंबरम और रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे। 

 

 प्रजेंटेशन में क्या है?
पीके ने अपने प्रजेंटेशन में 2024 के चुनाव में भाजपा को हराने की रणनीति तैयार की है।सूत्रों के मुताबिक पीके ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सिर्फ 370 सीटों पर फोकस करे। देशभर में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। पीके ने दूसरा सुझाव यह दिया कि जहां कांग्रेस कमजोर है, वहां ड्राइविंग सीट मजबूत सहयोगी को दे देकर साथ चुनाव लड़े। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने एक कमेटी बनाने की घोषणा की है। कमेटी एक हफ्ते में रिपोर्ट देगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने पीके को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है।


 2 मई तक लिया है समय 
मीडिया से   बातचीत में पीके ने कहा था कि भविष्य में आगे क्या करूंगा, इस पर 2 मई तक फैसला कर लूंगा। पीके ने साथ ही दोहराया था कि अब चुनावी रणनीति बनाने के फील्ड में नहीं रहूंगा।