logo

बॉयफ्रेंड को लड़की के साथ देख टूटा किन्नर का दिल, वीडियो बनाकर किया सुसाइड

kinnar1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
महाराष्ट्र के मुंबई में एक किन्नर के सुसाइड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुंबई के मालवणी में रहने वाली अल्वीना नाम की किन्नर ने एक तरफा प्यार में पड़कर यह कदम उठाया है। अल्वीना ने 20 नवंबर की रात अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की है। 


दूसरी लड़की के साथ देख लिया था
जानकारी के मुताबिक अल्वीना किसी लड़के को चाहती थी। लेकिन कुछ दिन पहले उसने मलाड में उसके बॉयफ्रेंड को किसी दूसरे लड़की के साथ देख लिया था। इसके बाद अल्वीना ने अपने बॉयफ्रेंड से कई बार मिलने को कहा लेकिन वह नहीं मिलना चाह रहा था। बॉयफ्रेंड के ऐसे रवैये से अल्वीना  ड्रिप्रेशन में चली गई थी। अल्वीना इंस्ट्राग्राम पर काफी मशहूर है। उसने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो भी बनाया है। फिलहाल मालवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


आत्महत्या का मामला  बढ़ा है
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने से तो इनकार कर दिया है. लेकिन ट्रांसजेंडर की सामान्य व्यक्ति से शादी को मान्यता है। कोरोना काल के बाद प्यार में धोखा खाकर आत्महत्या करने वा ट्रांसजेंडरों की संख्या दोगुनी हो गई है। सिर्फ बिहार में ही ऐसे ट्रांसजेंडरों की संख्या 100 से ज्यादा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N