डेस्क:
भारतीय विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक जानकारी दी है कि यूरोपिय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन 24 और 25 अप्रैल को 2 दिवसीय भारत दौरे पर आएंगी। अपनी भारत यात्रा के दौरान उर्सुला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूरोपिय आयोग की अध्यक्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड सहित कई अन्य गणमान्य लोगों के साथ भी मुलाकात करेंगी।
President of European Commission Ursula Von Der Leyen will be on an official visit to India on 24-25 April. During her visit, she will hold bilateral talks with PM Narendra Modi. She will also meet President Ram Nath Kovind and other dignitaries: Ministry Of External Affairs pic.twitter.com/LswSfkNTo4
— ANI (@ANI) April 19, 2022
रायसीना डायलॉग के ताजे संस्करण में मुख्य अतिथि
समाचार एजेंसी एएनआई में छपी खबर के मुताबिक यूरोपिय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन को रायसीना डायलॉग के इस साल के संस्करण के लिए आमंत्रित किया गया है। वो बतौर मुख्य अतिथि रायसीना डायलॉग में शिरकत करेंगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अपने भारत दौरे के दौरान यूरोपिय आयोग की अध्यक्ष विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी। मंत्रालय का कहना है कि उर्सुला की भारत यात्रा यूरोपिय संघ के साथ बहुआयामी साझेदारी को रफ्तार देने का अच्छा मौका होगा।

भारत और यूरोपिय संघ में जीवंत रणनीतिक साझेदारी
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और यूरोपिय संघ एक जीवंत रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। इसमें राजनीतिक, सामरिक, व्यापारिक सहित वाणिज्य, जलवायु स्थिरता तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे कई पहलुओं का समावेश है। उन्होंने कहा कि इससे भारत और यूरोपिय के बीच तथा लोगों से लोगों के बीच भी व्यापक और गहन सहयोग को मजबूती मिलेगी।