logo

किसान आंदोलन :  आंदोलनकारी और पुलिस में झड़प, पुलिस पर असली गोलियां चलाने का आरोप

farmer14.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

किसान आंदोलन (Farmer Movement) के दौरान आज आंदोलनकारी किसान और पुलिस में हिंसक झड़प होने की खबर है। किसान नेता सरवन पंढेर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शंभू बोर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर असली गोलिया चलाईं। वहीं, पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है। आंदोलनकारी किसानों ने कहा है कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर पुलिस ने पाकिस्तानी सीमा पर के जैसी घेराबेंदी कर दी है। सरवन पंढेर ने केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि किसान आंदोलकारियों को खालिस्तान समर्थक बताकर आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। इधर, केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा है कि किसान आंदोलन के नाम पर कुछ उपद्रवी हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं। पुलिस ऐसे तत्वों से सख्ती के साथ निपटेगी। ऐसे लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसी के साथ किसान नेताओं पर खालिस्तान समर्थक होने का भी आरोप लगाया गया।  

सड़कों पर कीले लगाकर रोका गया किसानों को 
इधर दिल्ली कूच करने के प्रयास में लगे किसानों को हरियाणा और पंजाब से लगी सभी सीमाओं पर रोक लिया गया है। पुलिस ने इसके लिए लोहे और कंक्रिट की बैरेकेडिंग के साथ सड़कों पर कील तक बिछाने का काम किया है। वहीं कल दिल्ली सीमा में प्रवेश कर रहे किसानों पर पुलिस की ओऱ से आंसू गैस के गोले छोड़े गये। गैस के गोले छोड़ने के लिए पुलिस ने ड्रोन का सहारा लिया और किसानों की भीड़ पर उपर से आंसू गैस के गोले छोड़े गये। वहीं, कुछ स्थानों पर किसानों और पुलिस बल के बीच झडप की भी खबर है।

 
क्या कहा किसान नेता पंढेर ने 
किसानों के दिल्ली कूच करने के प्रयासों के बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शंभू सीमा पर पत्रकारों से बताया कि कहा कि किसान यहां यहां सरकार के साथ टकराव पैदा करने के लिए नहीं आए हैं। आंदोलन में शामिल किसानों के बारे में लगातार गलत धारण फैलाई जा रही है। हम पर हिंसक औऱ खालिस्तानी समर्थक होने के आरोप लगाये जा रहे हैं। हमें इस पर आपत्ति है। सरकार बजाये हमारी जायज मांगों पर ध्यान देने के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।