logo

किसान आंदोलन : राहुल की एंट्री, दिल्ली रवाना होने से पहले घायलों से की बात, मायावती ने क्या कहा 

rahul_G1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

किसान आंदोलन (Farmers Movement) के तीसरे दिन, इसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एंट्री हो गयी है। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई में घायल किसान नेताओं से बात की। वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को स्थगित कर दिल्ली प्रस्थान करे रहे हैं। बता दें कि आज राहुल गांधी की न्याय यात्रा झारखंड गढ़वा से होकर गुजरने वाली थी। इस बीच झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खबर दी है कि राहूल किसान यात्रा में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गये हैं। झारखंड में उनकी यात्रा स्थगति कर दी गयी है। बहरहाल, राहुल ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर घायल किसानों से बातचीत का वीडियो शेयर किया है। 


मायावती ने सरकार को घेरा 

इधर, बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार को निशान पर लेते हुए कहा है कि सरकार को किसानों और उनकी मांगों की अनेदखी कर रही है। किसानों को उनका अधिकार मिलना चाहिये। वहीं, राहुल गांधी ने कहा है कि अगर केंद्र में यूपीए की सरकार बनती है तो किसानों की मांगों को पूरा किया जायेगा। कांग्रेस इस बात की गारंटी देती है। उन्होंने कहा कि देशभर के किसानों के लिए एक ब्लू प्रिंट पर काम किया जा रहा है। इसे अंतिम रूप देने से पहले किसान नेताओं की इस पर राय ली जायेगी। 

किस घायल नेता से राहुल ने की बात 

राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर जो वीडियो जारी किया है उसमें वे घायल किसान नेता गुरमीत सिंह से बात करते हुए दिखाते दे रहे हैं। बता दें कि घायल गरुमीत सिंह का इलाज राजपुरा के एक अस्पताल में किया जा रहा है। कल पुलिस की ओऱ से की गई कार्रवाई में वे घायल हो गये थे। उनके साथ कुछ और लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। गुरमीत सिंह से राहुल गांधी की बातचीत अरविंद सिंह राजा वडिंग के जरिये हुई है। अरविंदर सिह पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अस्पताल का दौरान करने गये थे। इसी दौरान उन्होंने राहुल से गुरमीत सिंह की बात कराई।