logo

सो रही पत्नी और बेटी को कोबरा से डंसवाया, 3 महीने बाद खुला कातिल पति का राज

cobranews.jpg

द फॉलोअप, ओडिशा;

ओडिशा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पिता पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और बेटी को जान से मारने के लिए खौफनाक रास्ता अपनाया, जिसे सुनकर हर कोई चकित है। दरसअल, ओडिशा के गंजम जिले में पिता ने पत्नी और 2 साल की मासूम को जहरीले सांप से डंसवा दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गणेश पर पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा 

दरअसल, आरोपी गणेश की शादी साल 2020 में बसंती पात्रा के साथ हुई थी। शादी के चंद साल ही बीते थे कि दोनों के बीच मामूली झगड़े शुरू हो गए। समय बीतने के बाद मामला और बिगड़ता चला गया। जिससे तंग आकर बसंती ने पति गणेश पर दहेज पड़तालना का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि, बाद में दोनों एक साथ रहने लगे थे।

7 अक्टूबर को कोबरा के काटने से गई थी मां बेटी की जान 

इस मामल में जब गंजम पुलिस ने मृतका के पिता से पूछताछ की, बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री बसंती पात्रा की शादी गणेश से कराई थी। शादी के बाद बसंती को एक बेटी हुई। गणेश जिले के कबिसूर्यनगर का रहने वाला था। 7 अक्टूबर 2023 को उनकी बेटी बसंती पात्रा और 2 वर्षीय बेटी की सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी। पिता ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराइ थी।

गणेश ने सपेरे से खरीदा था जहरीला सांप 

बसंती और उसकी बेटी की हत्या के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। लगभग दो महीने बीत जाने के बाद पुलिस ने मां और बेटी की हत्या का पता लगाने में कामयाब हुई। जिले के कबीसूर्यनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गणेश ने 26 सितंबर को इलाके के सपेरों से संपर्क किया था। उसने अपने पिता के नाम से लिए गए सिम कार्ड से सपेरों से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद बसंत आचार्य नाम के एक सपेरे ने गणेश को कोबरा सांप दिया। गणेश ने कथित तौर पर सपेरे से शिव भगवान की पूजा के लिए कोबरा सांप ख़रीदे थे। सपेरे ने कोबरा को एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर गणेश को दिया था। इसके बाद उसने उस कमरे में कोबरा को छोड़ दिया जिसमें उसकी पति और 2 साल की बेटी सो रही थी। कोबरा के काटने से दोनों की जान चली गई थी।