logo

पहली बार दक्षिण में बजा NDA का डंका, मुस्लिम-ईसाई बहुल राज्यों में भी हमारी सरकार है- नरेंद्र मोदी

modi_samm1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नरेंद्र मोदी ने पुरानी संसद भवन में सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय दल की बैठक में कहा कि तेलंगना में अभी उनकी सरकार बनी लेकिन पलभर में लोगों का विश्वास टूट गया। कर्नाटक और तेलांगना दोनों जहग लोगों ने एनडीए को गले लगाया। तमिलनाडु की टीम को भी बधाई। वहां हमारा एनडीए समूह बढ़ा है। कई लोगों को पता था कि हम सीट नहीं निकल पायेंगे लेकिन साथ लड़े। जी जान से जुटे रहे। आज तमिलनाडु में सीट नहीं जीत पाये लेकिन जिस तेजी से एनडीए का वोट शेयर बढ़ा है। साफ लिखा है कि कल क्या लिखा हुआ है। पुदुचेरी, केरल में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का बलिदान है। 


आंध्र प्रदेश में हमने इतिहास रचा 
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हिन्दुस्तान के राजनीतिक जीवन में इतना जुल्म एक विचाराधार के लोगों पर कभी नहीं हुआ होगा। जम्मू-कश्मीर से भी ज्यादा जुल्म हुआ। बावजूद इसके सामने कभी विजय नहीं दिखता लेकिन परिश्रम से पीछे नहीं हटे। पहली बार संसद में केरल से हमारा प्रतिनिधि आया है। अरुणांचल में हमने लगातार दूसरी सरकार बनाई। भारी समर्थन से बनती है। सिक्किम में भी एनडीए की सरकार क्लीन स्विप में थी। आंध्र प्रदेश में भी इतिहास रचा है। पवन कल्यान की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि ये पवन नहीं आंधी है। आंध्र ने अतना बड़ा जनमत दिया। हिन्दुस्तान के लिए एक सामान्य मानविकी विचार के लिए जिया है उसका प्रतिबिंद है। महाप्रभु जगन्नाथ। मैंने अनुभव किया। मैं हमेशा मानता हूं, ईश्वर के अनेक रूप हैं। जब जगन्नाथ को याद करता हूं तो समझता हूं वे गरीबों के देवता हैं। वहां, जो क्रांति हुआ। विकसित भारत का जो हमारा सपना है, आने वाले 25 साल महाप्रभु जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से ओडिशा में विकास का इंजन तेज होगा।


हमने 2024 में टीम भावना से काम किया
एनडीए संसदीय दल के नेता ने कहा कि हमने 2024 में जिस टीम भावना से जमीन पर काम किया है। औपचारिकता नहीं निभाई। ग्रास रूट लेवल पर मिलकर काम किया है। उसी ने हमें ऑर्गेनिंक अलायंस का सामर्थ्य दिया है। एक दूसरे का सहयोग किया। हर किसी ने वही सोचा, जहां कम वहां हम। जहां कमी है तो मैं मेहनत करूंगा। कार्यकर्ताओं ने उसे जीकर दिखाया। तभी जीता भी है। कभी-कभी कह सकता हूं कि हमारा 10 साल का अनुभव है। राष्ट्रीय एक्सपेक्टेशन का अटूट रिश्ता है। हवा भी नहीं गुजर सके ऐसा जुड़ाव होना चाहिए। तब देश आगे बढ़ेगा। इस चुनाव में मैं कुछ उल्लेख करना चाहूंगा। दक्षिण भारत में एनडीए ने नई राजनीति की नींव मजबूत की।

Tags - NDANDA meetingNarendra ModiNDA parliamentary party meeting