द फॉलोअप डेस्क
जाने-माने पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने कांग्रेस के के. सी. वेणुगोपाल और पार्टी नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। गोपीनाथन ने इस दौरान कहा कि देश को वर्तमान दिशा से बाहर निकालने के लिए केवल कांग्रेस ही सक्षम है। 
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैंने 2019 में इस्तीफा दे दिया था क्योंकि साफ था कि सरकार जिस दिशा में देश को ले जाना चाहती है, वह गलत है। गोपीनाथन ने कहा कि देश को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी अब कांग्रेस ही निभा सकती है।
आपको बता दें कि गोपीनाथन 2012 बैच के आईएएस थे। एजीएमयूटी कैडर के आईएएस कन्नन गोपीनाथन ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने और फिर वहां पर संचार के साधनों पर पाबंदी लगाए जाने के बाद 2019 में सिविल सेवा से इस्तीफा दे दिया था। मामले के करीब 5 साल बाद अब गोपीनाथन कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गोपीनाथन ने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।