logo

प्रेमी की बेइज्जती का बदला लेने कातिल बनी लड़की, 'लव' का झांसा देकर उड़ा दी गर्दन

mp_3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश के मैहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेमी की बेइज्जती का बदला लेने के लिए प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाया। जब मामला खुला तो पुलिस अधिकारी, युवक के घरवाले, दोस्त सभी हैरान रह गए। दरअसल, जिस युवक ने प्रेमी की बेइज्जती की थी, उसे प्रेमिका ने साजिश के तहत अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी प्रेमिका ने युवक की सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


कैसे की हत्या
 प्रेमिका का नाम आशिका दाहिया उर्फ सुमन दाहिया है। हत्या की साजिश की तहत सुमन ने एक महीने पहले फेसबुक पर आशिका दाहिया के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया। इसके साथ ही उसने मृतक शैलेंद्र के नंबर पर मिस कॉल कर उससे बात करना शुरू किया। दोनों की घंटों तक बात होने लगी। 15 नवंबर को आशिका उर्फ सुमन ने शैलेंद्र को मिलने गांव बुलाया। वह मिलने पहुंचा। इस दौरान प्रेमी कृष्णानंद पेड़ के पीछे छिपा था। सुमन ने शैलेंद्र को बातों में फंसाए रखा। इसके बाद कृष्णानंद ने उसपर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर उसकी सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद घटनास्थल से 250 मीटर दूर सिर को गढ्ढे में दफना दिया। दोनों ने यही सोचा था कि न तो पुलिस सिर खोज पाएगी न ही उन्हें।  


हाथ के बने टैटू से पुलिस ने की पहचान
16 नवंबर दिन गुरुवार, मैहर के ककरा-करही गांव से पुलिस को एक कॉल आया। कहा गया कि यहां पर सिर कटी एक लाश मिली है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन लाश की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश को अच्छे से देखा तो उसकी हाथ पर एक त्रिशूल का टैटू बना था। युवक की पहचान के लिए पुलिस के पास एक मात्र वहीं जरिया था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर लाश की तस्वीर को वायरल करना शुरू कर दिया लेकिन 24 घंटे तक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद एक फोन आया कि हम रीवा जिले के जैरुका गांव से बहोर तिवारी कह रहे हैं। वह शव मेरे बेटे की है। दरअसल, हाथ में बने टैटू के आधार पर लाश की पहचान बहोर तिवारी के 23 साल के छोटे बेटे शैलेंद्र तिवारी के रूप में की। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। 


कॉल डिटेल से पुलिस ने लड़की को दबोचा
पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि उसका बेटा घर से फोन लेकर निकला था लेकिन पुलिस को घटनास्थल पर कोई फोन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकाली। अंतिम बात उसने एक लड़की से की थी। लड़की ककरा-करही की ही रहने वाली थी। जिसका नाम आशिका दाहिया उर्फ सुमन दाहिया है। पुलिस ने लड़की को घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ के दौरान उसकी पूरी कहानी बताई, जिस सुनकर हर कोई दंग रह गया। लड़की ने कबूला की उसने शैलेंद्र की हत्या अपनी प्रेमी की बेइज्जती का बदला लेने के लिए किया था। 


पांच-छह महीने शैलेंद्र और कृष्णानंद के बीच हुई थी मारपीट
दरअसल शैलेंद्र और कृष्णानंद की एक दूसरी से पहले से जान पहचान थी। कृष्णानंद सूरत में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पांच-छह महीने में एक बार गांव आता है। इस दौरान उसकी शैलेंद्र से मारपीट हुई थी जिससे बाद शैलेंद्र ने उसे नग्न कर उसे पीटा था। इसका वीडियो भी उसने बना लिया था। जिसे आए दिन वह अपने दोस्तों को दिखा कर कृष्णानंद  का मजाक उड़ाता था। जिससे कृष्णानंद काफी आहत था। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N