logo

बजट से पहले खुशखबरी, सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर

बजट से पहले खुशखबरी, सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर

द फॉलोअप डेस्कः
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे बजट पेश करेंगी। इससे पहले एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर राहत की खबर सामने आई है। LPG गैस सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 7 रुपये कम हो गए हैं। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1797 रुपये है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर ऐसा कोई अपडेट सामने नहीं आया है, उसकी कीमत में अभी कोई बदलाव नहीं होगा।


घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चार महानगरों की बात करें, तो जहां दिल्ली में ये कम होकर 1797 रुपये रह गया है। तो वहीं कोलकाता में इसका दाम 1911 रुपये से कम होकर 1907 रुपये का रह गया है। मुंबई में ये अब 1756 रुपये की जगह 1749.50 रुपये में मिलेगा और चेन्न्ई में इस कीमत 1966 रुपये से घटकर 1959.50 रुपये रह गई है।