logo

1 साल पहले भाई से हुआ था झगड़ा, अब शादी में बारात से पहले गोली मार दी

barat_firing.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तराखंड के रहने वाले एक व्यक्ति को शादी वाली दिन ही उसके भाई ने गोली मार दी। युवक ने दूल्हे को उस वक्त गोली मारी जब वह पूरे तामझाम के साथ बारात लेकर निकल रहा था। गोली युवक के कंधे में लगी है। उसका इलाज जारी है। कहा जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।  खबर लिखने तक आरोपी फरार था। पुलिस उसकी खोज में जुटी है। 


1 साल पहले हुई थी लड़ाई
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से एक बारात यूपी के रामपुर आई थी। परिजनों ने बताया कि लड़की के घर के लिए बारात निकलने ही वाली थी। तभी उसके भाई ने उसे गोली मार दी। घटना को लेकर दूल्हे करण का बयान भी आ गया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका मौसेरे भाई अजय से एक साल पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए उसने शादी वाले दिन ही मुझे गोली मारी। 


जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
घटना को लेकर रामपुर की इस घटना पर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है,"देर रात बारात में एक रिश्तेदार ने दूल्हे पर गोली चला दी थी। ये घटना किसी पुरानी रंजिश की वजह से हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

Tags - Uttar pradesh newsCrime newsUP police