logo

कटक : हॉकी विश्वकप 2023 का आगाज, देश-दुनिया के दिग्गज हस्तियों ने दी प्रस्तुति

opening.jpg

डेस्क:
हॉकी विश्वकप 2023 (Hockey WorldCup 2023) का बुधवार को शानदार आगाज हुआ।  ओपनिंग सेरेमनी करीब 2.30 घंटे तक चली। ओडिसा के कटक स्थित बाराबाती स्टेडियम (Barabati Stadium, Cuttack) में देश-दुनिया के दिग्गज हस्तियों में सबका मन मोह लिया। स्टेडियम में बैठे 40 हजार दर्शकों के सामने कोरियन पॉप-बैंड ब्लैकस्वान (Korean pop-band Blackswan) ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। इस उद्घाटन समारोह में ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik),केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur),अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद इकराम (Mohd Ikram) सहित कई लोग मौजूद रहे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व भारतीय हॉकी प्लेयर दिलीप तिर्की के साथ वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रिवील की।


“हॉकी है दिल मेरा” पर झूम उठे लोग
2.30 घंटे चले इस कार्यक्रम में मनीष पॉल और गौहर खान ने शो को होस्ट किया। वहीं बॉलीवुड स्टार दिशा पाटनी, रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अपने क्रू मेंबर के साथ परफॉर्मेंस दी। प्रीतिम 'इलाही' जैसे गानों के साथ मंच पर पहुंचे। बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अपने द्वारा कंपोज प्रीतम ने हॉकी विश्व कप 2023 के आधिकारिक गाना “हॉकी है दिल मेरा” गाया। इस गाने को प्रीतम ने 11 रन गायकों के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया। उनके साथ बॉलीवुड सिंगर बेनी दयाल और नीति मोहन ने भी परफॉर्म किया। इस दौरान लोग काफी खुश नजर आए। कोई अपने चेहरे पर तिरंगा बनाए हुए था तो कोई सिर पर हॉकी का छोटी आकृति लिए स्टेडियम पहुंचा था। 


16 टीमों के बीच जंग
इस विश्वकप में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। इन टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-4 में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया 17 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 44 मैच होंगे। 13 से 29 जनवरी तक चलने वाले इस विश्वकप के सभी मैच ओड़िया के भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत अर्जेंटीना-साउथ अफ्रीका के मुकाबले से होगी। यह मैच 13 जनवरी दोपहर 1 बजे से होगा। उसी दिन शाम 7 बजे भारत का मैच स्पेन से होगा। बता दें कि 15 जनवरी को शाम 7 बजे से इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा और 19 जनवरी को शाम 7 बजे वेल्स से भारत का तीसरा मैच होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा।