logo

J&K : पुंछ में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौ'त, मृ'तकों के आश्रितों को 5 लाख मुआवजा की घोषणा

POONCH.jpg

डेस्कः 
जम्मू कश्मीर के पुंछ में बुधावार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 24 लोग घायल है। घयलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलाहल सेना की तरफ से बचाव अभियान जारी है। बताया जा  रहा है कि बस में 36 लोग सफर कर रहे थे और बस गली मैदान से पुंछ की तरफ जा रही थी। सावजियान के सीमावर्ती इलाके में बरारी नाले के पास यह हादसा हुआ है। 


मृतक के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा 
हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मची हुई है। मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है हादसे पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।