logo

पति नपुंसक, जेठ की थी गंदी निगाह; महिला ने पुलिस से मांगा न्याय

depress.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की शादी एक नपुंसक युवक से हो गई। सच्चाई सामने आने पर महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद महिला ने अपने पति और बिचौलिया के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया कराया। महिला ने यह भी बताया कि उसे और उसके परिवारवालों को धोखे में रख कर शादी कराई थी। शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। जेठ की गंदी निगाहे उसपर भी, वह उसे अपने साथ सोने को कहता था। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सास-ससुर, जेठ जेठानी और ससुर ने घर में किया कैद

लड़की ने बताया कि साल 2018 के दिसंबर में उसकी शादी तेलंगाना के हैदराबाद में हुई थी शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन शादी के बाद पता चला कि उसका पति नपुंसक है। दहेज के लालच में घर वालों ने झूठ बोलकर उसकी शादी कर दी थी। लड़की ने जब शादी का विरोध किया तो परिवार वाले उसे पर दबाव बनाने लगे। वहीं उसके जेठ की गंदी नजर भी उसे पर थी। जब लड़की ने कहा कि वह पुलिस के पास जाएगी तो उसके पति को इलाज करने के लिए कहा गया। मगर उसने बदनामी की बात कह कर इलाज नहीं कराया। काफी ज़िद के बाद पति डॉक्टर के पास गया और महीने भर इलाज करवाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद लड़की ने बड़े बिचौलिए को इस बात की जानकारी दी। लेकिन उसने पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। जब लड़की ने मायके जाने की बात कही तो सास-ससुर, जेठ जेठानी और ससुर ने घर में कैद कर लिया।

भाग कर पहुंची मायके

24 दिसंबर 2020 को वह किसी तरीके से अपने मायके पहुंची और पारिवारिक न्यायिक में केस दर्ज कराया। इसके साथ ही तलाक की अर्जी भी डाल दी।तलाक हो जाने के बाद अब उन्होंने एडीजी से शिकायत करके पति और बिचौलिए समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N