logo

'मुझे सजा कबूल है लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी', वहां गई तो मार देंगे, ATS की पूछताछ के बाद बोली सीमा

seema_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर से ATS की टीम पूछताछ कर रही थी। इसके बाद शुक्रवार यानि आज सीमा ने मीडिया से बात की। सीमा ने इस दौरान कहा कि वह भारत में जेल में रह लेगी। मुझे सजा कबूल है। लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी। सीमा ने कहा कि अगर मैं पाकिस्तान नहीं जाऊंगी तो मुझे मार दिया जाएगा। मैने सिर्फ एक ही गुनाह किया मैं नेपाल से भारत आ गई। ATS की पूछताछ को सीमा ने कहा कि उन्हें मुझ पर शक था। इसलिए उन्होंने मुझसे मेरे बचपन से लेकर अबतक की सारी जानकारी ली। वो बड़े लोग है। इसलिए उनके सवाल भी बड़े थे। 


कई दिनों तक नेपाल में साथ रहे थे दोनों 
सीमा ने बताया कि जब वह नेपाल में थी तब उसने और सचिन ने मंदिर में रचा ली थी। नेपाल में दोनों कई दिनों तक साथ रहे थे। इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भी भारत लौट आया था। फिर सीमा ने कराची में एक ट्रैवल एजेंट के जरिए भारत में आने की प्लानिंग की। ट्रैवल एजेंट ने बताया कि नेपाल के रास्ते भारत की सीमा में दाखिल हुआ जा सकता है। जिसके बाद सीमा नेपाल से होते हुए 13 मई को गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा इलाके में सचिन के घर पहुंच गई थी। यहां आने के लिए उसने अपनी जमीन बेच दी थी।

13 मई को पहुंची नोएडा

बता दें कि सीमा अपने प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान छोड़ना भारत आ गई। वह अपने साथ अपने चार बच्चों को भी लेकर आई है। उनके द्वारा बताई कहानी के अनुसार सचिन और सीमा की मुलाकात साल 2020 में गेमिंग प्लेटफॉर्म पब्जी पर हुई थी। दोनों साथ में पब्जी खेला करते थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया। सचिन-सीमा साथ रहना चाहते थे। सचिन ने सीमा से कहा कि वो उसे उसके चारों बच्चों के साथ अपनाने के लिए तैयार है। फिर सीमा ने भारत आने का निर्णय लिया। वो  मई महीने की 10 तारीख को अपने चारों बच्चों के साथ पाकिस्तान के कराची शहर से शारजाह पहुंची। फिर यहां से फ्लाइट के जरिए काठमांडू पहुंची। काठमांडू से पोखरा एक पाईवेट गाड़ी से पहुंची। इसके बाद उसने पोखरा से दिल्ली के लिए बस ली। सीमा 13 मई को नोएडा पहुंची।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N