logo

साली को रिझाने को जीजा आधी रात करता था होम-हवन, पत्नी ने पुलिस से मांगा न्याय

पदसा.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
साली को वश में करने के लिए एक जीजा तंत्र-मंत्र करता है। जब जीजा की पत्नी ने पति को तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका करते देखा तो उसने इसका विरोध किया। पति की गंदी हरकत से परेशान होकर पत्नी ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसकी बहन को रिझाने के लिए उसका पति तंत्र-मंत्र करता है। पत्नी मना करती है तो पति उसके साथ मारपीट करता है। इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। मामला यूपी के आगरा का है। 


2013 में हुई थी दोनों की शादी
जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी 2013 में हुई थी। महिला की छोटी बहन की शादी उसके देवर के साथ हुई है। शादी के चार साल तक सब कुछ ठीक था। 2017 के बाद अचानक पति पर तांत्रिक विद्या का भूत सवार हो गया, जिसके चलते पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होने लगा। पत्नी का आरोप है कि उसकी बहन को वश में करने के लिए उसका पति तंत्र-मंत्र करता है। पत्नी के मना करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि 2020 में मारपीट के बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था।  इसके बाद महिला मायके चली गई। मायके जाने के बाद वह बीच-बीच में ससुराल आती थी। पति की आदतों में सुधार न देखकर वह ससुराल में नहीं रुकती थई। महिला ने परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर को बताया कि पति रात 12 बजे के बाद तंत्र-मंत्र करने शुरू करता है।

 
छोटी बहन पर पति की गंदी नजर 
महिला ने परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर को यह भी बताया कि वो दो बहनें हैं। छोटी बहन की शादी उसके देवर से हुई थी। पति की गंदी नजर उसकी छोटी बहन पर है। पति ने मारपीट करने के बाद मुझे घर से निकाल दिया और मेरी छोटी बहन से अवैध संबंध बना लिए हैं। वहीं पति ने मारपीट की बात से इनकार किया है। 

Tags - Uttar Pradesh Crime Uttar Pradesh News Uttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh agar newsup latest news