logo

IPL 2024 : धोनी ने छोड़ी कप्तानी, अब गायकवाड़ की अगुवाई में IPL खेलेंगे माही

dhoni_rituraj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे।इस बात की जानकारी IPL के सोशल मीडिया हैंडल से दी गई है। गौरतलब है कि कल से IPL 2024 का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा। मैच से पहले CSK फ्रेंचाइजी ने यह बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि धोनी ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर संकेत दिए थे कि वो अब IPL 2024 में नए रोल में सामने आ सकते हैं। इस पोस्ट से फैन्स की धड़कनें बढ़ गई। धोनी ने पोस्ट में लिखा था कि 'नए सीजन और नई ' भूमिका' के लिए इंतजार नहीं कर सकता! बने रहे।

2022 में भी धोनी ने छोड़ी थी कप्तानी

यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले साल 2022 में भी धोनी ने अपनी जगह जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। उस सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण जडेजा ने बीच में ही कप्तानी छोड़ दिया था जिसके बाद टीम की कमान वापस से धोनी के पास आई थी। इसके बाद 2023 सीजन में धोनी ने चेन्नई को अपनी लीडरशिप में 5वीं बार चैंपियन बनाया। अब एक बार फिर से धोनी ने कप्तानी छोड़ी है और गायकवाड़ को टीम की कमान दी है। 

212 मैचों में टीम की कप्तानी कर चुकें है धोनी

42 साल के धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। मगर वो आईपीएल में खेलते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार खिताब जिताया है। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई टीम ने पिछला यानी 2023 सीजन भी अपने नाम किया था। तब उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया था। बता दें कि धोनी ने कुल 212 मैचों में टीम की कप्तानी की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86