logo

अफेयर के शक में पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, चीख सुनकर पहुंचे गांव वाले तो मिला कंकाल...

अफेयर के शक में पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, चीख सुनकर पहुंचे गांव वाले तो मिला कंकाल...

द फॉलोअप डेस्क:

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को दर्दनाक मौत दी। कथित तौर पर पत्नी को दूसरे युवक संग देख लेने से आग-बबूला हो चुके पति ने उसे कुर्सी से बांधा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चीख सुनकर गांव वाले पहुंचे तो केवल कंकाल मिला। मामला यूपी के कन्नौज स्थित छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव की है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनम राठौर के रूप में हुई है, जबकि हत्यारोपी पति का नाम सुखबीर सिंह उर्फ मोनू है। बताया जाता है कि सुखबीर सिंह और सोनम राठौर ने 11 साल पहले लव मैरिज की थी। दंपति के 2 बच्चे हैं, जिन्हें वारदात को अंजाम देने के बाद पति अपने साथ ले गया था। पुलिस ने हत्यारोपी सुखबीर सिंह उर्फ मोनू को हिरासत में लिया है। 

मृतका की मां ने वारदात पर क्या जानकारी दी!
मृतका सोनम राठौर की मां ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल में काफी परेशान किया जाता था। वारदात वाले दिन यानी आज ही फोन करके दामाद ने कहा था कि अपनी बेटी को आकर ले जाओ। मां का कहना है कि वह परिजनों के साथ जब तक गांव पहुंचती, उनकी बेटी को जलाकर मार दिया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नोएडा में नौकरी करने वाले उनके पति को फोन करके जानकारी दी थी कि आपकी बेटी को जलाकर मार दिया गया है। 

सुखबीर ने सोनम से 2015 में लव मैरिज की थी
वहीं, पुलिस ने जानकारी दी है कि सुखबीर सिंह उर्फ मोनू ने वर्ष 2015 में सोनम राठौर से प्रेम विवाह किया था। दंपति को 2 बच्चे हैं। सुखबीर, हरियाणा के हिसार में मजदूरी करता था और 2 दिन पहले ही गांव लौटा था। पुलिस ने बताया कि सुखबीर को अपनी पत्नी सोनम राठौर के चरित्र पर संदेह था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही किसी युवक के साथ अवैध संबंध है। कहा जा रहा है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद यह जघन्य हत्याकांड हुआ। 

Tags - UP NewsKannaujSonam RathaurSukhbir Singh MonuHusband Burn Wife Alive