logo

शक था कि पत्नी का बॉयफ्रेंड है, सनकी पति ने कुल्हाड़ी से हाथ काटकर अलग कर दिया

kulhari.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से दिल दहला देने घटना सामने आई है। यहां एक दिव्यांग पति को अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वारकर महिला का हाथ काटकर अलग कर दिया। बाद में पत्नी का कटा हाथ लेकर पति फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को पड़ोसियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके पति की तलाश शुरू कर दी है। पत्नी के कटे हाथ को तो पुलिस ने गांव के पास एक खाली प्लॉट से बरामद कर लिया है। लेकिन पति अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। 


क्या है मामला 
मामला अशोक नगर जिले के बरखेड़ी गांव का है। यहां 35 साल की मिथिलेश (पत्नी) की शादी 16 साल पहले 36 साल के दिव्यांग कमल अहिरवार से हुई थी। दोनों चार बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक कमल अहिरवार को अपनी पत्नी मिथिलेश पर काफी दिनों से यह शक था, कि वह किसी और से बात किया करती है। उसका किसी से अफेयर है। वारदात वाले दिन जब सभी सो रहे थे, तभी रात को करीब 2 बजे कमल ने देखा कि उसकी पत्नी  मोबाइल पर किसी से बात कर रही है। कमल को पहले से ही पत्नी पर शक था। ऐसे में वह और नाराज हो गया। मोबाइल पर बात करने को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि कमल ने पत्नी का कुल्हाड़ी से वही हाथ ही काट दिया जिससे वह मोबाइल पर बात कर रही थी। मां की चीख पुकार सुनकर बच्चे नींद से जाग गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां आ पहुंचे। 


खाली प्लॉट से मिला कटा हाथ
इसी बीच कमल अपनी पत्नी का हाथ लेकर भाग निकला। गांव वालों ने मिथिलेश को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू की। तभी गांव के पास एक खाली प्लॉट से महिला का कटा हाथ मिला। पुलिस ने हाथ को कब्जे में ले लिया है। 

Tags - Madhya Pradesh Madhya Pradesh news Madhya Pradesh  latest news Madhya Pradesh crime news