logo

महिला को निर्वस्त्र घुमाया, डंडों से पीटा; VIDEO बनाते रहे लोग

fuhar2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बछौड़ा गांव में चार महिलाओं ने एक महिला को न केवल पीटा, बल्कि निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। मौके पर मौजूद सभी लोग महिला का वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने महिला के कपड़े फाड़ने को लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला लक्ष्मी तीन अन्य महिलाओं के साथ पीड़ित महिला के घर पहुंची। उसने पीड़िता से कहा कि वह उसकी सास को मंदसौर लेकर क्यों गई थी। इस पर दोनों महिलाओं के बीच विवाद होने लगा। यह विवाद इतना बढ़ गया कि लक्ष्मी ने उसके साथ आई तीन अन्य महिलाओं के साथ पीड़िता को मारना शुरू कर दिया। चारों पीड़ित महिला को सीढ़ियों से खींचते हुए नीचे लाईं। उसके बाद उसके कपड़े फाड़ना शुरू कर दिए। इस पर उनका क्रोध शांत नहीं हुआ तो उन्होंने पाइप से पीड़िता को मारना शुरू कर दिया। उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। 


मदद के बचाए लोग बनाते रहे वीडियो
हैरानी की बात यह है कि मौके पर कई लोग थे। वे मूकर्दशक बनकर महिला के साथ हो रही दरिंदगी देखते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, वैसे ही जिले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव जाकर लोगों के बयान लिए। आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया


4 महीने पहले भी हुआ था पीड़िता महिला से विवाद
आरोपी महिलाएं अलग-अलग समाज से हैं। आरोपी महिला पीड़िता से 4 माह से रंजिश रखे थी। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी की सास पीड़िता से बातचीत करती थी और उसके घर भी आना जाना था। पीड़िता एक बार लक्ष्मी की सास को अपने साथ मंदसौर ले गई थी। तभी से लक्ष्मी उससे रंजिश रखने लगी थी। गौतमपुरा पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित महिलाओं के बीच सास को ले जाने का ही विवाद रहा है। महिला के कपड़े फाड़ने को लेकर चारों पर आईपीसी की 354 ए, 452, 323, 294, 34 की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।