logo

पति से करवाई करवाचौथ की शॉपिंग, फिर जीजा के साथ भागी महिला; पुलिस भी कन्फ्यूज

a155.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

यूपी के प्रयागराज में करवाचौथ के मौके पर अजीब वाकया हुआ। यहां पति के साथ करवाचौथ की शॉपिंग करने वाली पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हो गई। पत्नी, शॉपिंग का सारा सामान लेकर भागी है। साथ में अपने बच्चों को भी ले गई है। अब महिला का पति और उसकी बहन, पुलिस के पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पति ने कहा कि यदि उसकी पत्नी वापस नहीं आई तो वह भी करवाचौथ का व्रत रखेगा लेकिन पत्नी को बद्दुआ देने के लिए। पुलिस भी मामला सुन हैरान है। 

जीजा पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
एसएसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी और 16 महीने के बच्चे के साथ मेरठ के जानीपुर में रहता है। करवाचौथ के मौके पर पत्नी ने उसके साथ जाकर शॉपिंग की। इस बीच करवाचौथ मनाने से पहली ही अपने जीजाजी के साथ भाग गई। इधर, महिला का पति और उसकी बहन परेशान हैं। इनमें से एक की पत्नी भाग गई तो दूसरे का पति। युवक का आरोप है कि उसने स्थानीय थाने में कई बार आवेदन देने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। थक-हारकर उसने एसएसपी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई है। पति ने कहा कि उसका जीजा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

उसने कहा कि पत्नी वापस नहीं भी आती है तो कम से कम उसे उसका बच्चा वापस दिलवा दिया जाए। दोनों की शादी के 4 साल हुए हैं।

 

युवक ने बताया कि उसकी शादी को 4 साल बीते हैं
युवक ने बताया कि उसकी शादी को 4 साल बीते हैं। उनका एक 16 महीने का बच्चा भी है। पत्नी, बच्चे को भी साथ ले गई है। परिवार भी इस घटना से हैरान और परेशान है। पुलिस भी समझ नहीं पा रही है कि मामले में किस प्रकार कार्रवाई की जाए। पुलिस ने बताया कि टेक्निकल सेल की सहायता से आरोपी जीजा और महिला की तलाश की जा रही है। दोनों को बरामद करने के बाद पति-पत्नी को आमने-सामने बिठाकर समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।