logo

राजस्थान : NIA की जांच में दावा हत्यारों का आतंकी संगठन से सबंध नहीं, CM बोले- एक महीने में हो हत्यारों को सजा 

NIA.jpg

डेस्क:
उदयपुर में कन्हैयालाल साहू के मर्डर के मामले में हत्यारों के आतंकी कनेक्शन को लेकर राजस्थान सरकार और NIA अलग-अलग दावे कर रही है। घटना की जांच हाथ में लेने के बाद NIA ने दावा किया है कि फिलहाल हत्यारों का किसी आतंकी संगठन से लिंक सामने नहीं आया है। जबकि, इस दावे से अलग  एक दिन पहले राजस्थान सरकार ने दावा किया था कि दोनों आरोपी दावत-ए-इस्लाम से जुड़े हुए थे।


CM ने की कन्हैया लाल के परिवार से मुलाक़ात 
उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल के घरवालों से गुरुवार को राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने मुलाकात की। गहलोत ने कन्हैयालाल के घरवालों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। गहलोत ने मीडिया से कहा- NIA एक महीने के अंदर इस केस में जल्दी सजा दिला दे। उन्होंने NIA से देश की भावना समझने की अपील की। CM ने कहा कि इस घटना ने देश को हिला दिया है,हम जांच में एजेंसी का पूरा सहयोग करेंगे। 

शुक्रवार को भी इंटरनेट बंद रहने के आसार

राजस्थान में शुक्रवार को भी इंटरनेट बंद रहने के आसार राज्य सरकार ने उदयपुर के धानमंडी थाने के SHO और SI को सस्पेंड कर दिया है। बाकी पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया जा सकता है। वहीं राजस्थान में शुक्रवार को भी इंटरनेट बंद रहने के आसार हैं।