logo

इंडिया गठबंधन : यूपी में 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सपा के साथ इन सीटों पर बनी सहमति 

rahul21.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

इंडिया गठबंधन शामिल सपा की ओर से कहा गया है कि यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए दोनों दलों के बीच सहमति बन गयी है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि पिछली बातों का अब कोई मतलब नहीं है। अंत भला तो सब भला। कहा कि हमने सीटों के बंटवारे पर जारी टकराव को समाप्त कर दिया है। कहा कि कांग्रेस भी 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गयी है। कांग्रेस को सपा ने जो 17 सीटें दी हैं, उनमें अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, सहारनपुर और मथुरा की लोकसभा सीटें हैं। 


अमरोहा की सीट कांग्रेस को 

सपा से मिली जानकारी के अनुसार दोनों दलों की ओर से गठबंधन की घोषणा कर दी गयी है। बता दें कि यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। दोनों ही पार्टियों के बीच तीन सीटों पर दावेदारी को लेकर पिछले दिनों से विवाद चल रहा था। मिली खबरों के मुताबिक, दो-तीन सीटों पर अभी भी सहमति नहीं बन पायी है। सपा के अखिलेश ने कांग्रेस को सीतापुर समेत 17 सीटों का ऑफर दिया है। समाजवादी पार्टी अमरोहा की सीट कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ सकती है। सपा पहले इस सीट को छोड़ने  के लिए तैयार नहीं थी। वहीं, कांग्रेस अब हाथरस के बजाय सीतापुर से चुनाव लड़ सकती है।

 
27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है सपा 

बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा था कि वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तब तक शामिल नहीं होंगे, जब तक कि सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन जाती है। वहीं दो दिन पहले 19 फरवरी को सपा ने 27 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने इससे पहले 30 जनवरी को 16 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इस तरह अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा ने 80 लोकसभा सीटों के मद्देनजर अब तक 27 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे इंडिया गठबंधन के खेमे में खलबली मची हुई थी। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn