logo

श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह–जडेजा की वापसी

ुगतत.jpg

द फॉलोअप डेस्क
BCCI ने श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी।


टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह
भारत की टेस्ट टीम में शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन को शामिल किया गया है।


बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर रहेगा फैसला
बीसीसीआई ने बताया है कि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिलने वाली फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। वहीं, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के समय उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Tags - TeamIndia SriLanka TestCricket BCCI Cricket