logo

लद्दाख में इंडियन आर्मी का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, सवार थे 3 अधिकारी; जानें पूरी बात

ेालो1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लद्दाख के लेह के पास पहाड़ी तंगत्से क्षेत्र में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में भारतीय सेना के तीन वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी अधिकारियों की जान बाल-बाल बच गई और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, सिंगल इंजन वाले इस हेलीकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे। वहीं हेलीकॉप्टर में यात्री के रूप में 3 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता सवार थे। दुर्घटना के बाद सेना की ओर से तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। 


पहाड़ी क्षेत्र में हादसे के कारणों की जांच शुरू
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सेना की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी कारणों समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस दुर्घटना में सबसे बड़ी राहत की खबर यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार तीनों सेना अधिकारी सुरक्षित बच गए। भारतीय सेना की ओर से फिलहाल हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Tags - Indian Army Helicopter Crash Leh News Ladakh Army News