logo

US में रहने वाली भारतीय महिला ने 10 साल के बेटे को भूखा मार डाला, सड़ाती रही लाश

death9.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

US में रहने वाली प्रियंका तिवारी नाम की भारतीय महिला ने अपने 10 साल के बेटे को भूखे रखकर मार डाला। हैवानियत की हद यहीं नहीं खत्म नहीं हुई। अमेरिकी फेडेरल पुलिस ने महिला पर ये आरोप भी लगाया है कि उसने बेटे की लाश को सड़ने के लिए छोड़ दिया। प्रियंका तिवारी अमेरिका के नार्थ कैरोलिना इलाके में सालों से रह रही हैं। पुलिस ने प्रियंका तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पूछताछ में इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि मां ने अपने बेटे के साथ ऐसी क्रूरता क्यों की? महिला कैरोलोना के अपने फ्लैट में अकेले रहती है। इसके आसपास कुछ परिजन भी रहते हैं, लेकिन किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। 

पुलिस ऐसे पहुंची प्रियंका तक 

बताया गया है कि आरोपी प्रियंका ने यूएस के हेल्पलाइन नंबर 911 पर फोन किया और बताया कि उसका बच्चा रिस्पॉंस नहीं कर रहा है। मौके पर डॉक्टर्स की टीम पहुंची और उन्होंने बच्चे की जांच की, लेकिन बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। कुछ ही देर में उन्होंने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। टीम ने नोटिस किया कि बच्चे का वजन भी काफी कम है। इसी से अनुमान लगाया गया कि मां ने बच्चे को कई दिनों तक खाना नहीं दिया। अंत में भूख से उसकी मौत हो गयी। हालांकि, इस बारे में अंतिम रूप से बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकेगा। बहरहाल, चिकित्सकों ने पुलिस को फोन किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। 

महिला के खिलाफ दर्ज किया गया केस 

महिला के खिलाफ हत्या के साथ चाइल्ड एब्यूजमेंट का भी केस चलेगा। पुलिस ने ये आरोप भी लगाया है कि महिला ने बच्चे की जान जाने के बाद उसकी लाश को जानबूझ कर सड़ने के लिए छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि भारत में रहने वाले परिजन बार-बार फोन कर महिला और बच्चे से बात करना चाहते थे, लेकिन महिला ने अधिकतर फोन कॉल्स को रिसीव नहीं किया। पुलिस ने ऐसे 10 फोन कॉल्स का ब्यौरा दिया है। वहीं, महिला के पड़ोस में रहने वाले अमेरिकी परिवारों ने बताया कि महिला का व्यवहार हमेशा से नरम रहा है। बच्चे की सड़ी हुई लाश मिलने पर वे शॉक्ड हैं।