logo

Horrible accident : ऋषभ को बचाने की बजाये उनके पैसे बटोरने में लगे थे लोग, कुछ बना रहे थे वीडियो

rishab1.jpg

डेस्कः 
आज तड़के भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये हैं। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। ऋषभ को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र का है। अब धीरे-धीरे उनके एक्सीडेंट का वीडियो सामने आ रहा है। ऐसी भी खबर सामने आ रही है कि उनके कार में करीब चार लाख रुपये रखे हुए थे। जो एक्सीडेंट के बाद सड़क पर बिखर गये थे। एक्सीडेंट के बाद वे वहां तड़प रहे थे लेकिन इस दौरान कुछ लोग ऋषभ की मदद करने के बजाय उनके पैसे बटोरने में लगे थे। लोग नोट अपनी जेबों में भरने में लगे थे और वीडियो बनाने में भी कुछ लोग व्यस्त हो गए। कुछ युवकों ने उनके बैग से पैसे भी चुराए। हालांकी उन्हीं में से किसी ने पुलिस को एक्सीडेंट की जानकारी दी। जिसके बाद एंबुलेंस समय पर दुर्घटना स्थल पहुंच सकी। रेलिंग से टकराने से पहले कार मिट्टी के ढेर से टकराई थी जिसकी वजह से पंत बैलेंस खो बैठे थे। रेलिंग से टकराने के बाद कार 200 मीटर तक घिसटती गई। डॉक्टर का कहना है कि घटना के वक्त ऋषभ ने सीट बेल्ट नहीं पहना था। इस वजह से वह बच गए। अगर व सीट बेल्ट पहने होते तो कार में अगले आग लगने के बाद वह झुलस सकते थे। 


मां को सरप्राइज देने घऱ जा रहे थे 
घटना शुक्रवार तड़के की है। ऋषभ की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें ऋषभ को काफी चोटें लगी दिखाई पड़ रही है। पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे उसी वक्त यह हादसा हुआ। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि खिड़की तोड़कर वो बाहर निकले। फिलहाल उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। पंत को को मैक्स देहरादून रेफर कर दिया गया है। 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ होने वाले T-20 क्रिकेट टीम में उनका चयन ना होने के बाद वह दिल्ली से अपने घर रुड़की लौट रहे थे। सुबह 5:30 बजे नारसन के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर मंगलौर मनोज मैनवाल ने बताया कि ऋषभ खुद गाड़ी चला रहे थे। ऋषभ ने बताया कि गाड़ी चलाने के दौरान उन्हें नींद आ गई थी। जिस कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना हो गई। इसके बाद उनकी कार धू-धू कर जल गई। ऋषभ के सिर पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि कार हादसे के वक्त ऋषभ पंत अकेले थे। कहा जा रहा है कि वह अपनी मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे।