logo

छत्तीसगढ़ में गर्लफ्रेंड संग बाइक पर रोमांस कर रहा था झारखंड का लड़का, SP ने दौड़ाकर धर लिया; फिर..

jharkhand_boy_chatt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
छत्तीसगढ़ के जशपुर में गर्लफ्रेंड के साथ झारखंड का लड़का बेखबर रोमांस कर रहा था। लड़का इस बात से अंजान था कि उसके पीछे से पुलिस की गाड़ी आ रही है। इतना ही नहीं गाड़ी में बैठे एसपी उसकी सारी हरकत नोटिस कर रहे हैं। SP शशि मोहन सिंह ने प्रेमी जोड़े को दौड़ाकर पकड़ा। इसके बात उनका चालान काटा। बता दें कि लड़का झारखंड के सिमडेगा के गोमाला का रहने वाला है। उसकी उम्र 20 साल है वहीं उसकी प्रेमिका की आयु 18 साल है। सड़क पर इनके मौज-मस्ती का एक वीडियो में सामने आय़ा है। 


गर्लफ्रेंड को बैठाकर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहा था लड़का
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पोर्ट्स बाइक लड़का चला रहा है। फ्यूल की टंकी पर उसकी गर्लफ्रेंड उसकी ओर चेहरा कर उसे कलकर पकड़ी हुई है। गर्लफ्रेंड के साथ स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहा था। नेशनल हाईवे-43 पर कुनकुरी की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उसी तरफ जा रहे एसपी शशि मोहन सिंह की नजर उन पड़ गई। वहीं जब इस प्रेमी जोड़े ने एसपी को देखा तो वहां से भागने लगे। इसके बाद एसपी शशि मोहन सिंह ने उन्हें गाड़ी खदेड़कर पकड़ लिया। 


एसपी ने काटा 500 का चालान
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि वह कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक प्रेमी युगल खतरनाक तरीके से NH-43 पर स्टंट (रोमांस) कर रहा था। युवक ने गर्लफ्रेंड को बाइक की फ्यूल टंकी पर बैठाकर अपनी ओर चेहरा मोड़ कर बैठा रखा था। प्रेमी युगल झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी स्थित मायाली डैम घूमने आया था। लेकिन जिस तरीके से दोनों ने हरकत की वो कानून के हिसाब तो गलत है ही नैतिक रूप से भी ठीक नही है। इसलिए युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 500 का चालान काटा गया है। 

Tags - Jharkhand news Chhattisgarh news Chhattisgarh SPstunt news