logo

स्कॉट की जिप्सी से घायल को हॉस्पिटल भिजवाया, स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई मानवता

banna_helping.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है। उन्होंने बड़ा दिल दिखाते सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को खुद उठाकर स्कॉट की जिप्सी से बैठाया। इसके बाद MGM अस्पताल भेजा। इतना ही नहीं अस्पताल में फोन कर मरीज के बेहतर इलाज का निर्देश भी दिया। घटना बहरगोड़ा से जमशेदपुर जाने वाले में रास्ते में हुई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री के इस कदम की हर ओर चर्चा हो रही है। लोग उनकी काफी सराहना कर रहे है। 


खुद गाड़ी से उतकर की मदद
जानकारी के अनुसार बन्ना गुप्ता बहरगोड़ा से जमशेदपुर आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को देखा जो दुर्घटना में घायल हो गया था। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रूकवाया। स्वास्थ्य मंत्री खुद गाड़ी से उतरे और घायल के पास गए। वहां उन्होंने देखा कि वह बेहोश हो गया है। इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगियों की मदद से उसे उठाया और स्कॉट की गाड़ी से अस्पताल भेजा। इतना ही नहीं अपने सुरक्षाकर्मियों को भी उसके साथ अस्पताल भेजा। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री की इतनी कोशिशों का बावजूद भी उस व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान प्रवीन कुमार के रूप में हुई है। वह ओड़िया के मयूरभंज का निवासी है। 


पहले भी कर चुके है मदद
बता दें कि यह पहली बार नहीं है बन्ना गुप्ता ने ऐसा सराहनीय काम किया है वह पहले भी कई बार ऐसा करते दिख चुके हैं। बीते महीने रांची जिले के बोड़ो थाना के पास रांची-गुमला मुख्य मार्ग से जब स्वास्थ्य मंत्री का काफिला गुजर रहा था,उस वक्त उनकी नजर एक घायल व्यक्ति पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोका और एंबुलेंस को फोन कर कर घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N