logo

एएफसी अंडर-20  महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की 07 फुटबॉलर भारतीय टीम में शामिल

1624.jpg

द फॉलोअप डेस्क
4 से 12 मार्च तक हनोई, वियतनाम में होने वाली एएफसी अंडर 20  महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसके लिए भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में झारखंड के कुल 07 महिला फुटबॉलरों को जगह मिली है। जिसमें अंजली, अस्तम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू, सुनीता मुंडा, सुमति और अनीता शामिल हैं। झारखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ. सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक (साझा) देव शंकर दास, झारखंड फुटबॉल संघ के पदाधिकारी खेल प्रशिक्षक आनंद प्रसाद गोप व राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT