logo

खतरनाक लेवल पर पहुंचा केजरीवाल का शुगर, अस्पताल भेजने की तैयारी में जेल प्रशासन

kejriwal5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गयी है। चिकित्सकों ने बताया है कि उनका शुगर लेवल खतरनाक स्तऱ तक नीचे चला गया है। उनको जेल से अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं, ABP की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केजरीवाल की तबीयत जांच एजेंसी ईडी की कस्टडी के दौरान बिगड़ी है। चिकित्सकों ने बताया है कि केजरीवाल का शुगर लेवल 46 अंक तक नीचे गिर गया है। शुगर लेवल का एकाएक इतना नीचे गिरना किसी भी मरीज के लिए खतरे की निशानी हो सकता है। 

हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई 

बता दें कि दिल्ली शराब नीति में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट का रुख किया है। इस बाबत आज सुनवाई हो रही है। मिली खबर के मुताबिक आज शाम तक कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। केजरीवाल ने गिरफ्तारी को रिमांड को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट ने दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल के वकील ने ED की गिरफ्तारी और निचली अदालत के रिमांड के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। वकीलों ने कहा कि दोनों फैसले अवैध हैं। केजरीवाल रिहाई के हकदार हैं। केजरीवाल के वकीलों ने 24 मार्च को सुनवाई के लिए अर्जी दी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने इसे मानने से इनकार कर दिया था। मामले में आज सुनवाई चल रही है। 

जेल से चला रहे सरकार 

इधर, अरविंद केजरीवाल ने जेल से दिल्ली सरकार चलाने का घोषणा की है। इसके तहत उन्होंने जेल से 24 मार्च को दिल्ली वासियों के लिए पहला आदेश जारी किया है। इसकी जानकारी केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस को दी है। सीएम केजरीवाल को ED की टीम ने 21 मार्च को दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले ED के अफसरों ने केजरीवाल से घंटों पूछताछ की। इसके बाद उनको सिविल लाइन्स के सीएम आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार के बाद माना जा रहा था कि केजरीवाल इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन बाद में उन्होंने जेल से सरकार चलाने का फैसला किया। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Arvind KejriwalEDJAILSUGARHOSPITAL