logo

किडनैपिंग और डरावनी तस्वीरें, विदेश जाने की ख्वाहिश में लड़की ने रची थी खौफनाक साजिश

kota191.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

कोटा से कल खबर आयी थी 18 मार्च को NEET की तैयारी करने गयी लड़की काव्या धाखड़ का अपहरण का हो गया है। अपहरणकर्ताओ ने लड़की की खौफनाक तस्वीरों उसके पिता को भेजकर 30 लाख की फिरौती मांगी थी। अब खबर आ रही है कि ल़ड़की का अपहरण नहीं हुआ है। बल्कि लड़की ने ही अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी। दरअसल वो विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहती है, इसके लिए उसने पिता से 30 लाख रुपये लेने के लिए किडनैपिंग की प्लानिंग की। इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि मामले की पड़ताल में अपहरण के कोई संकेत नहीं मिले हैं। 

क्या कहा पुलिस ने 

कोटा पुलिस ने कहा है कि काव्या धाखड़ का अपहरण नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि काव्या के पिता को उसकी चोट लगी और रस्सी में बंधी 18 मार्च को मिली हैं। इसके बाद एक वीडियो पुलिस को मिला है, जो कि 18 मार्च का ही है। इसमें काव्य धाखड़ दो लड़कों के साथ कहीं जाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि लड़की कहां है, इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इतना तय है कि काव्या धाखड़ का अपहरण नहीं किया गया है। इस साजिश में काव्या और उसके कुछ दोस्त शामिल हो सकते हैं। 

इंदौर में रह रही थी काव्या 

पुलिस से मिली जानकारी में कहा गया है कि काव्या 3 अगस्त 2023 को अपनी मां के साथ कोटा जरूर आयी थी, लेकिन इसके बाद वो इंदौर चली गयी। बता दें कि काव्या कोटा आने से पहले इंदौर में ही रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी। लेकिन कुछ लड़कों की छेड़खानी से तंग आकर उसे कोटा लाया गया था। पुलिस ने संभावना जताई है कि बहुत हद तक लड़की के इस समय इंदौर में ही होने की उम्मीद है। कोटा पुलिस ने इस बाबत इंदौर पुलिस से संपर्क किया है, ऐसी भी खबर आ रही है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn