logo

Surya Grahan 2023 : कल लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें भारत को क्या होगा असर

surya_garhan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साल का आखिरी सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर यानि कल लगने जा रहा है। ग्रहण रात के 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में होगा। लोगों के मन में यह सवाल रहता होगा कि भारत में यह ग्रहण कब लगेगा। सूतक काल कितने बजे से शुरू होगा तो बता दें कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

कहां दिखाई देगा ग्रहण

साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। न ही सूतक काल  देश में मान्य नहीं होगा। आमतौर पर सूर्यग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ, मांगलिक कार्यों और खाना बनाना वर्जित होता है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल भी अमान्य है। बता दें कि यह ग्रहण  पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। इसमें खास यह है कि साल का पहला सूर्यग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिया था। 


पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा था
बता दें कि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसका धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्व है। हर साल कई बार सूर्यग्रहण लगता है। ज्योतिष की मानें तो सूर्यग्रहण का सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ता है।  साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण कल यानी 14 अक्टूबर को लगेगा। इस साल का पहला ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N