logo

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 43 नेता लेंगे मंत्रिपद की शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

modi091.jpg

द फोलअप नेशनल डेस्क  
नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। मिली खबर के मुताबिक उनके साथ कुल 43 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें बीजेपी और एनडीए में शामिल दूसरे दल के नेताओं के नाम भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इन 43 नेताओं को बतौर मंत्री शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन से फोन किया जा चुका है। मंत्री पद पाने वाले अधिकांश नाम ऐसे हैं, जो मोदी सरकार 2.0 में भी कैबिनेट में रह चुके हैं। हालांकि इसके साथ ही कुछ नये नामों को भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 

मंत्रिमंडल में शामिल नये नाम 

सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक आज शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी केंद्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है यह संख्या कुल 43 हो जाएगी। वहीं अकेले बीजेपी के मंत्रियों की संख्या 33 हो जाएगी। जिन नये नामों पर मुहर लग चुकी है उनमें से कुछ नाम इस प्रकार हैं- रवनीत बिट्टू,  हर्ष मल्होत्रा, सुरेश गोपी, शोभा करंदलाजे, सोमनाथ ठाकुर और बंडी संजय। ये ऐसे चेहरे हैं जिनकी चर्चा नहीं हो रही थी लेकिन ये सभी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

ये है शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट 

1. अमित शाह
2. मनसुख मंडाविया
3. अश्विनी वैष्णव
4. निर्मला सीतारमण
5. पीयूष गोयल
6. जीतेन्द्र सिंह
7.शिवराज सिंह चौहान
8. हरदीप सिंह पुरी
9. एचडीके
10.चिराग पासवान
11. नितिन गडकरी
12.राजनाथ सिंह
13.ज्योतिरादित्य सिंधिया
14. किरण रिजिजू
15. गिरिराज सिंह
16.जयंत चौधरी
17. अन्नामलाई
18. एम.एल.खट्टर
19. सुरेश गोपी
20. जीतन राम मांझी
21. रामनाथ ठाकुर 
22. जी किशन रेड्डी
23. बंदी संजय
24. अर्जुन राम मेघवाल
25. प्रह्लाद जोशी
26. न्द्रशेखर चौधरी
27. डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी
28. राम मोहन नायडू किंजरापु
29. रवनीत सिंह बिट्टू
30. जितिन प्रसाद
31. पंकज चौधरी
32. बीएल वर्मा
33. ललन सिंह
34. सर्बानंद सोनोवाल
35. अनुप्रिया पटेल
36. प्रताप राव जाधव
37. अन्नपूर्णा देवी
38. रक्षा खडसे
39. शोभा करंदलाजे
40. कमलजीत सहरावत
41. राव इंद्रजीत सिंह
42. राम दास अठावले
43. हर्ष मल्होत्रा

Tags - Modi Cabinetministerlist