logo

इन टीवी एंकरों का बायकॉट करेगा INDIA गठबंधन, जारी कर दी पूरी लिस्ट; ये बड़े नाम शामिल

a81.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

समन्वय समिति में हुए फैसले के मुताबिक इंडिया गठबंधन ने न्यूज चैनल के उन एंकर्स की सूची जारी कर दी है जिनके कार्यक्रमों में उनकी पार्टी के प्रवक्ता शामिल नहीं होंगे। इंडिया गठबंधन ने फैसला किया है कि इन एंकर्स के किसी भी शो या इवेंट में उनके प्रवक्ता शामिल नहीं होंगे। इसमें आजतक, इंडिया टीवी, टाईम्स नाउ नवभारत, न्यूज-18 इंडिया और रिपब्लिक भारत जैसे चैनलों के एंकर्स के नाम हैं। इसमें कई बड़े नाम हैं। 

 

इन एंकर्स का बायकॉट करेगा गठबंधन
गठबंधन ने तय किया है कि उनके प्रवक्ता अदिति त्यागी (भारत एक्सप्रेस) अमन चोमड़ा (न्यूज-18 इंडिया) अमिश देवगन (न्यूज-18 इंडिया) आनंद नरसिम्हन (नेटवर्क-18) अर्णब गोस्वामी (रिपब्लिक भारत) अशोक श्रीवास्तव (डीडी न्यूज) चित्रा त्रिपाठी (आज तक) गौरव सावंत (गौरव सावंत) नविका कुमार (टाईम्स नाऊ नवभारत), प्राची परासर (इंडिया टीवी), रुबिका लियाकत (भारत 24) शिव अरूर, सुधीर चौधरी (आज तक) और सुशांत सिन्हा (इंडिया टीवी) के किसी भी डिबेट शो या इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे। 

सुधीर चौधरी ने लिस्ट पर दी प्रतिक्रिया
इस लिस्ट को ट्वीट करते हुए आज तक के पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्विटर पर लिखा है कि इंडिया गठबंदन ने उन पत्रकारों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने चरण चुंबक बनने से इनकार कर दिया। अब इनका बहिष्कार किया जाएगा। अब देखना ये है कि भारत की मीडिया इसका क्या जवाब देता है। 

कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने बोला हमला
गौरतलब है कि इस फैसले को लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जो भी पत्रकार चरण चुंबक बनेंगे उनके साथ यही होगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यह पत्रकार केंद्र सरकार की आंखों में आंख डालकर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सवाल क्यों नहीं पूछते।