logo

महादेव सट्टेबाजी ऐप केस : पूर्व सीएम बघेल सहित 21 पर FIR, ED ने ये लगाये हैं आरोप   

BAGHEL.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कथित महादेव सट्टेबाजी ऐप केस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित 21 लोगों पर FIR दर्ज की गयी है। FIR जांच एजेंसी ED की रिपोर्ट के आधार पर की गयी है। ED ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के मालिकान ने हवाला के जरिये करोड़ों की राशि अर्जित की है। ED ने महीनों की पड़ताल के बाद ये रिपोर्ट राज्य की आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यरो को सौंपी है। इसी के आधार पर ईओडब्ल्यू पुलिस स्टेशन में कुल 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। इसमें राज्य के पूर्व सीएम बघेल का भी नाम शामिल है। 

ये लोग बनाये गये आरोपी 

मिली जानकारी के अनुसार एफआईआर में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें भूपेश बघेल, ऐप प्रमोटरों में रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी और अनिल कुमार अग्रवाल और 14 अन्य के नाम हैं। वहीं, आर्थिक अपराध शाखा की ओऱ से जानकारी दी गयी है कि इस मामले में कुछ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों, ओएसडी व कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मामले में कुल 21 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। ED ने कहा है महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में कम से कम 6000 हजारों रुपयों की गैरकानूनी तरीके से लेनदेन की गयी है। 


एक साल से ED कर रही है जांच 

बता दें कि ED की टीम महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच एक साल से कर रही है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि महादेव बुक ऐप के प्रमोटर उप्पल, चंद्राकर, सोनी और अग्रवाल ने लाइव ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए मंच बनाया और व्हाट्सएप, फेसबुक और टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से सट्टेबाजी में शामिल हुए। आरोप लगाया है कि इसमें करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार हुआ। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn