द फॉलोअप डेस्क
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने के तुरंत बाद, भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा फैसला लिया है। सूर्यकुमार यादव ने घोषणा की है कि वह इस पूरे टूर्नामेंट की अपनी मैच फ़ीस देश के सशस्त्र बलों और हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करेंगे।.jpg)
इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है। उन्होंने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 जीतने के बाद X पर लिखा "मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फ़ीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फ़ैसला किया है। आप हमेशा मेरे विचारों में रहेंगे। जय हिंद"।