logo

झाड़-फूंक के बहाने मौलवी ने कई महिलाओं से किया रेप,  अश्लील VIDEO बनाया; ब्लैकमेल कर की दरिंदगी

rape217.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
उत्तर प्रदेश के बदायूं से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दरगाह पर झाड़-फूंक कराने पहुंची महिलाओं ने मौलवी पर रेप का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी आरोप है कि मौलवी ने कई महिलाओं का अश्लील वीडियो भी बनाया। वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। मामला बदायूं जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़े सरकार की दरगाह का है। एक पीड़ित महिला बिजनौर की रहने वाली है। महिला इस दरगाह पर झाड़-फूंक के जरिए इलाज करा रही थी।  


अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप 
पुलिस ने बताया कि बीते मंगलवार को महिला ने सीनियर पुलिस अधिकारी से शिकायत की। महिला के मुताबिक, वह लगभग एक साल से झाड़-फूंक के जरिये इलाज कराने के लिए बदायूं में रह रही है। महिला का आरोप है कि दरगाह में चुनरी और चादर की दुकान लगाने वाले मौलवी राहत ने उसे इलाज के नाम पर झांसा दिया और अपने कमरे में ले गया, जहां मौलवी ने अपने कमरे में ले जाकर महिला के साथ रेप किया। इतना ही नहीं, आरोपी मौलवी ने महिला की इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली।


इलाज के नाम पर रेप करता था 
पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी आए दिन इलाज के नाम पर उसके साथ बलात्कार करता था। फिलहाल जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। पुलिस अधिकारी आलोक मिश्रा ने इस दौरान बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली मार्ग पर सोत नदी के किनारे बनी ‘बड़े सरकार’ की प्रसिद्ध दरगाह है। यहां मानसिक रोगों का झाड़-फूंक के जरिये इलाज कराने लोग दूर-दूर से आते हैं। 

Tags - UP News UP Latest News UP Crime UP News Rape in UP Badaun News