logo

कांग्रेस से इस्तीफा देनेवाले मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना शिंदे गुट को ज्वाइन किया, कही ये बात

MD.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कांग्रेस पार्टी (Congress party) से इस्तीफा देनेवाले पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा (Milind Deora ) ने एकनाथ शिंदे वाले शिवसेना (Shiv sena ) गुट को ज्वाइन कर लिया है। बता दें कि मिलिंद देवड़ा ने आज सुबह एक्स सोशल मीडिया पर अपने कांग्रेस के इस्तीफे की जानकारी शेयर की थी। इसी के बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि वे एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि मिलिंद देवड़ा कांग्रेस के सीनियर नेता मुरली देवड़ा के पुत्र हैं। वे दक्षिण मुंबई की लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते रहे हैं। इसी सीट से जीतकर वे केंद्रिय मंत्री रह चुके हैं। 

देवड़ा ने क्या कहा इस्तीफा के बाद 

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने आज एक्स पर लिखा कि वे कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस के साथ उनका बहुत पुराना और पारिवारिक रिश्ता खत्म हो रहा है। उन्होंने आगे लिखा, आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।" बता दें कि देवड़ा मिलिंड देवड़ा अपनी लोकसभा सीट दक्षिण मुंबई पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की दावेदारी को लेकर नाराज चल रहे थे। 


क्यों दिया देवड़ा ने इस्तीफा 
गौरतलब है कि मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा तब दिया है जब शीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की बैठकों का दौर जारी है। हाल में हुई बैठक में शिव सेना उद्धव गुट ने दक्षिण मुंबई की संसदीय सीट पर अपना दावा पेश किया है। जबकि साल 2014 से इस सीट से देवड़ा चुनाव लड़ते रहे हैं। इस सीट से जीत हासिल कर वे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। शिव सेना के दावे से वे नाराज चल रहे थे। अब कयास लगाये जा रहे हैं कि शिव सेना के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा, कांग्रेस के साथ उनके 55 साल के रिश्ते का खात्मा हो गया है।